नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन के 5 पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग, मानवाधिकार संगठन ने उठाई
“रक्षक या भक्षक?” नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन के 5 पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप दो भाइयों को घर से उठाकर मारपीट करने का आरोप दिव्यांग और अस्थमा पीड़ित युवक के साथ भी कथित रूप से बेरहमी झूठे चोरी के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप मानवाधिकार सुरक्षा एवं न्याय परिषद ने आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट लिटिगेंट्स एसोसिएशन ने पीड़ितों को समर्थन दिया पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग पूरे नांदेड़ जिले में घटना को लेकर आक्रोश, सामाजिक संगठनों ने जताई नाराजगी मानवाधिकार सुरक्षा एवं न्याय परिषद ने नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में कार्यरत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल निलंबन की मांग की है। इन पुलिसकर्मियों पर दो भाइयों के साथ कथित रूप से अवैध मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष मुरसलीन ए. शेख द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 20 मई 2026 की रात लगभग 10 बजे की है। शिकायत में कहा गया है कि नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन के करीब पांच पुलिसक...