Posts

Showing posts from March, 2022

बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार के बाद पीछे हटी महाराष्ट्र सरकार।

Image
♦️   मास्क ना लगाने पर कोई जुर्माना नहीं। ♦️ लौटाना होगा अब तक वसूला गया सारा जुर्माना। ♦️ दोषी मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, BMC मार्शल, कमिश्नर इक़बाल चहल , सुरेश काकाणी  के खिलाफ IPC 384, 385, 420, 409, 120(B), 109, 52 आदी धाराओं के तहत होगी कारवाई। ♦️ ‘अव्हेकन इंडिया मुव्हमेंट’ (AIM)  और ‘इंडियन बार एसोसिएशन’ (IBA) के प्रयासो को मिली एक बड़ी सफलता। ♦️ मुंबई हाय कोर्ट ने सरकार  को लगाई फटकार, कहा मुख्य सचिव सीताराम कुंटे के आदेश गैरकानूनी।                                     एडवोकेट निलेश ओझा                                      राष्ट्रीय अध्यक्ष                             इंडियन बार  एसोसिएशन आपदा प्रबंधन कानून 2005  में मास्क ना लगाने पर जुर्माना लेने का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन महाराष्ट्र के   पूर्व मुख्य सचिव सीताराम कुंटे  ने पद का दुरूपयोग करते हुए महाराष्ट्र के नागरिको पर मास्क ना पहनने पर पहले 200 रूपये   और बादमे 500 रूपये  का जुर्माना लगाने का गैरकानूनी आदेश जारी किया।   यह बात हाईकोर्ट के ध्यान में तब लाई गई जब टीका (Vaccine) की जबरदस्ती करने वाले आदेश के खिलाफ क